-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मकर संक्रांति मिलन समारोह में कोरोना वॉरियर्स का सम्मान
बिहार सांस्कृतिक परिषद ने रविवार को कोविड 19 में भी लोगों की सेवा करने वाले पुलिस, सफाई कर्मी और अन्य लोगों के काम का सम्मान करने के लिए उन्हें सम्मानित किया। साथ ही नेत्र शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें करीब 100 लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए।
गौरतलब है कि 1960 में बिहार सांस्कृतिक परिषद् भेल, भोपाल बनाई गई थी जो पूरी रह से गैर राजनीतिक है। परिषद् भेकनिस, भेल, भोपाल से संबद्ध है तथा बिहार की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक रीति रिवाजों को संजोने, विकसित करने के साथ समाज सेवा का कार्य कर रही हैं। रविवार को बिहार सांस्कृतिक परिषद ने मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया।
परिषद के महासचिव सतेन्द्र कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति मिलन समारोह में डॉक्टर, पुलिस एवं सफाई कर्मी का सम्मान प्रस्सति पत्र, साल – श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित 100 व्यक्तियों का निःशुल्क नेत्र जांच प्रकाश नेत्रालय के सहयोग से लगाये गए शिविर में किया गया। मनोरंजन हेतु विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भोजपुरी के प्रसिद्व गायक अमर ज्योति अनुज एवं गायिका अनमोल सिंह द्वारा प्रस्तुत भजन उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र कुमार राय, महाप्रबंधक, फेब्रिकेशन, भेल, भोपाल ने कहा कि मकर संक्रांति के उत्सव हिन्दू समाज के लिए समरसता का घोतक है जो उत्तर भारत के साथ ही देश भर में विभिन्न नमो से मनाई जाती है। उन्होंने परिषद एवं मंदिर के चौमुखी विकास में सहयोग प्रदान करने के लिए लोगो से अपील किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय श्रम आयुक्त इंद्रजीत सिन्हा ने किया। परिषद द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ दानदाता सत्येंद्र सिंह छौंकर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रामनंदन सिंह, आर एस सिंह, परमानंद गिरी, अरुण विश्वकर्मा, पृथ्वीराज सिन्हा, आर एन शर्मा, संजय साह, धर्मेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, हरिशंकर प्रसाद, नरेंद्र सिंह, डॉ संदीप, डॉ वर्षा, डॉ, मनीषा, डी डी पाठक, मनोज पाठक, एच एन प्रसाद, अनंत साहू, संजीत पाल एवं परिषद के गणमान्य सदस्य सहयोग प्रदान किया।




Leave a Reply