मंत्री संजय पाठक के इस्तीफे की मांग को लेकर बंगले पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

कटनी हवाला कांड के बाद हुए गौरव तिवारी के तबादले और संजय पाठक के हवाला से जुड़े होने को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंत्री संजय पाठक के बंगले के बाहर किया गया।आप कार्यकर्ता रेड क्रॉस हॉस्पिटल से नारे बाज़ी करते हुए संजय पाठक के बंगले पहुचे जहाँ उन्हें पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया।  प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की और संजय पाठक के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप प्रदेश संगठन सचिव श्री पंकज सिंह ने कहा आज पूरा प्रदेश जनता है कि संजय पाठक इस हवाला प्रकरण से जुड़े  हुए है। उनकी माँ और बीवी के नाम से 2 कंपनियां है जिन पर हवाला कांड मर जाँच चल रही है तब भी शिवराज उन्हें बचा रहे है। ऐसा क्या कारण है शिवराज आज संजय पाठक के खिलाफ कार्रवाई करने से डर रहे है। स्पष्ट है शिवराज भृष्ट के साथ है, भृष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों के साथ नही।

उन्होंने यह भी कहा कि मुझे गर्व है कि मध्य प्रदेश पुलिस में गौरव तिवारी जैसे अफसर है जो किसी भी कीमत पर समझौता नही करते। इसी प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओ ने संजय पाठक के नाम की तख़्ती पर कालिख पोत कर विरोध भी दर्ज़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today