-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
मंत्री बिसाहूलाल के बिगड़े बोल, कहा रीवा राजा दारू पीकर पड़े रहते थे, नाराज क्षत्रिय आंदोलन पर उतारू
मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रीवा के राजा को लेकर कहा कि वे शिकार करने निकलते थे लेकिन वे दारू पीकर पड़े रहते थे। हमारे लोगों से हांका लगवाते थे और फिर जब वे शेर को मार देते थे तो राजा कहते थे कि मैंने शिकार किया। इसलिए उनके लोगों को सिंह की उपाधि दी। मंत्रीजी की इस टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज नाराज है औऱ आंदोलन पर उतारू हो गया है।
शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच से यह बात कही। उस मंच पर एक अन्य मंत्री रामखिलावन भी मौजूद थे। बिसाहूलाल सिंह की इस टिप्पणी पर अखिल भारतीय क्षेत्रिय महासंघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने सीएम से मांग की है कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मंत्री से हटाया जाए, अन्यथा क्षत्रिय समाज आंदोलन करेगा। पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की एक और टिप्पणी मंत्री बिसाहूलाल सिंह पहले भी कर चुके हैं जिसमें उन्होंने राजपूत महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तब भी सीएम के समक्ष उन्होंने माफी मांगी थी। महासंघ ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।




Leave a Reply