-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मंत्री उमंग सिंघार का दिग्विजय पर हमला, पर्दे के पीछे सरकार चला रहे हैं तो पत्र क्यों लिखा
कमलनाथ सरकार में मंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंत्रियों को पत्र लिखकर अपने द्वारा भेजे गए पत्रों की कार्रवाई का ब्योरा मांगने तथा समय देने की मांग पर एकबार फिर हमला बोला है। उमंग सिंघार ने कहा कि जनता, नेता सभी जानते हैं पर्दे के पीछे सरकार कौन चला रहा है। फिर ऐसे पत्र लिखने की क्या जरूरत पड़ी।
उमंग सिंघार ने इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के बारे में जानकारी भी दी जा रही है।
उमंग सिंघार का यह पत्र अभी कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नहीं गया है लेकिन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। पत्र में उन्होंने दिग्विजय सिंह स्वयं को मध्यप्रदेश में पॉवर सेंटर के रूप में स्थापित करने में जुटे हैं। मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इन पत्रों को विपक्ष दलों के लिए मुद्दा मिल रहा है। दिग्विजय सिंह के पक्ष को लेकर आए दिन विपक्ष कमलनाथ सरकार को घेरने में लगा रहता है। उन्होने सोनिया गांधी को पत्र में मंत्रिमंडल में शामिल अपने पुत्र जयवर्द्धन सिंह के विभाग को छोड़कर वे व्यापमं घोटाला, ई टेंडरिंग घोटाला, वृक्षारोपण घोटाला को लेकर कमलनाथ को पत्र लिख चुके हैं।पुत्र के विभाग से जुड़े सिंहस्थ घोटाले पर ऐसी पूछताछ नहीं की। अब दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य हैं तो पत्र लिखकर मंत्रियों से ट्रांसफर-पोस्टिंग का हिसाब ले रहे हैं जो अनुचित है। ऐसे में सांसद, राज्यसभा सदस्य और नेतागण भी मंत्रियों को लिखे पत्रों का हिसाब किताब लेना शुरू कर दिया तो परंपरा शुरू हो जाएगी। इससे जनहितेषी योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे हो पाएगा।




Leave a Reply