-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मंत्रिमंडल विस्तार दो दिन में होने के संकेत
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को अब विराम लगने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली पहुंचने के बाद घटे घटनाक्रम से दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के बाद उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने से यह संभावना प्रबल हुई है।
प्रदेश में शिवराज सरकार बनने के बाद पांच मंत्रियों डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मीना सिंह की शपथ में लंबा समय लगने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी कई सप्ताह से चल रही थीं। शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात से विस्तार पर चर्चाओं का दौर चला। राज्यपाल की अस्वस्थता की वजह से शपथ ग्रहण के लिेए दूसरे राज्य के राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार की बात आई और तुरंत मप्र की पूर्व राज्यपाल व यूपी का प्रभार संभाल रहीं आनंदी बेन पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार देने के लिए राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी कराई गई।




Leave a Reply