-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मंडला और निवाड़ी में ईओडब्ल्यू की पांच जगह सर्च, नौ हजार वेतन नकदी मिले दस लाख
मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जबलपुर और सागर इकाइयों ने मंडला और निवाड़ी जिलों में तीन अलग-अलग मामलों में पांच जगह सर्च की। ये सभी मामले आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के हैं जिनमें शासकीय कर्मचारियों ने अपनी आय से कई गुना ज्यादा संपत्ति कमाई और इनकी जांच के बाद आज सुबह ईओडब्ल्यू ने सर्च की कार्रवाई की है।
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में जल संसाधन विभाग के टाइम कीपर कैलाशचंद्र मिश्रा के यहां आज सुबह यह कार्रवाई की गई तो मंडला में नैनपुर में दो समिति प्रबंधकों गणेश जायसवाल और राजू जायसवाल के यहां ईओडब्ल्यू ने सर्च शुरू की। कैलाश चंद्र मिश्रा के यहां आय से अधिक संपत्ति के रूप में एक मकान के अलावा करीब छह एकड़ जमीन, एक जेसीबी मशीन, चार पहिया दो वाहनों में एक फार्च्यूनर व एक एक्सयूवी, एक रायल इनफील्ड तथा दो होंडा की बाइक के रिकॉर्ड जांच में मिले हैं। इस मामले की जांच निरीक्षक उमा नवल आर्य ने की थी और सर्च की कार्रवाई डीएसपी एवी सिंह के नेतृत्व में की गई।
नौ हजार की तनख्वाह, दस लाख नकदी मिली
मंडला में समिति प्रबंधक राजू जायसवाल की हर महीने की तनख्वाह केवल नौ हजार है लेकिन आज जब उसके यहां की सर्च की गई तो दस लाख रुपए की नकद राशि मिली। इसका एक हजार वर्गफुट प्लाट पर बना मकान है तथा करीब नौ हजार वर्गफुट जमीन पर पर दो गोदाम और दो दुकानें भी बनी हैं। यही नहीं इस समिति प्रबंधक के पास करीब 16 हजार वर्गफुट की जमीन पर छह आवासीय भूखंड भी हैं। तीन चार पहिया पिकअप और दो स्कूटर-बाइक भी हैं। राजू के प्रकरण में निरीक्षक मोमेंद्र कुमार मर्सकोले ने जांच कर सर्च कार्रवाई की।
मकान-दुकान-गोदामों का मालिक समिति प्रबंधक
दूसरे समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल के पास करीब 2800 वर्गफुट प्लाट पर दो मंजिला मकान है औऱ 4100 वर्गफुट जमीन पर दो दुकान व गोदाम बने हैं। एक नई चार पहिया पिकअप के साथ एक अन्य चार पहिया और चार दो पहिया वाहन भी हैं। गणेश जायसवाल के प्रकरण में निरीक्षक छविकांत आर्मो ने जांच कर सर्च की कार्रवाई की।




Leave a Reply