-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
उमंग का आरोप कांग्रेस की हार की हताशा से उपजा : अग्रवाल, चतुर्वेदी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल एवं श्री पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंगार द्वारा भाजपा नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगाए गए तथ्यहीन आरोप को कांग्रेस की हताशा से उपजे शब्द बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपचुनाव में जनता को विकास के मुद्दे से भटकाना चाहती है। असल में कांग्रेस के पास 15 महीने में विकास के नाम पर एक भी उपलब्धि नहीं है और इसलिए निरर्थक बयान देकर कांग्रेस नेता सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहे है।
कांग्रेस में अंर्तकलह की लडाई
श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि उमंग सिंगार का बयान उनकी मानसिकता को उजागर करता है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में विकास के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती। कांग्रेस के नेता कभी कुत्ता, कमीना, भूखा, नंगा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे है। कांग्रेस के नेता मुंह खोलकर कुछ भी तथ्यहीन, निराधार आरोप लगा देते है। ऐसे लोगों को जवाब देना भी निरर्थक है। श्री अग्रवाल ने कहा कि सिंगार के आरोप कांग्रेस की हार की हताशा से उपजे शब्द है। कांग्रेस की यह लड़ाई अंर्तकलह की लडाई है। पीसीसी में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जो खींचतान मची है सिंगार के बयान उसी का परिणाम है।
नैतिकता हो तो उमंग सिंगार प्रमाण के साथ बात करें
श्री पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस में आपस की लडाई से प्रदेश की जनता से कोई मतलब नहीं है। यह लडाई दिग्विजय सिंह और उमंग सिंगार के बीच की लडाई है। उमंग सिंगार ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रदेश में रेत, शराब, खनन, भू, शिक्षा माफिया चल रहे है उनमें दिग्विजय सिंह को हिस्सा जाता है। अब उमंग सिंगार कांग्रेस में रहकर दिग्विजय सिंह की जय जयकार करने लगे है। जिसके चलते सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आधारहीन, असत्य आरोप लगाए जा रहे है, जिसका कोई साक्ष्य नहीं है। कांग्रेस सरकार गले-गले तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई थी। उमंग सिंगार जिन लोगों के बीच में रहते है वैसी ही कल्पना कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव परिणाम में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उमंग सिंगार सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह आरोप लगा रहे है। अगर सिंगार में नैतिकता बची है तो प्रमाण के साथ बात करते।
चुनाव आयोग से की उमंग सिंघार और सरकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार तथा एक राजनीतिक दल का प्रचार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग निर्वाचन आयोग से की है। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला और लिखित शिकायतें सौंपी। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संतोष शर्मा, अधिवक्ता श्री प्रमोद सक्सेना, श्री रमाकांत शर्मा, श्री दीपक खरे एवं श्री जोसफ थॉमस शामिल थे।
भ्रमित करने वाला वीडियो प्रचारित कर रहे उमंग सिंघार
पार्टी द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि कॉग्रेस विधायक उमंग सिंघार द्वारा वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरूद्ध अनर्गल प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। श्री उमंग सिंगार द्वारा एक विडियो सोशल मिडिया में रिलीज कर प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों के में मतदाताओं को भ्रमित कर लाभ पाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। अतः पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर त्वरित कार्यवाही की जाए।
बिना अनुमति वाले वाहन से प्रचार कर रहे महाराष्ट्र के विधायक राजकुमार पटेल
शिकायत में कहा गया है कि महाराष्ट्र के विधायक राजकुमार दयाराम पटेल द्वारा गैर अनुमति प्राप्त वाहन से नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार तहसील में शेखापुर क्षेत्र में सफेद टोयटा कार से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उक्त वाहन से प्रचार की अनुमति प्राप्त नहीं की गई है जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का सीधा उलंघन है। प्रतिनिधिमंडल ने उचित जांच कर उक्त वाहन से प्रचार राकने एवं विधिसम्मत कार्यवाही करने का आग्रह किया।
आरक्षक को अन्यत्र पदस्थ करने की मांग की
पोहरी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला के रिश्तेदार आरक्षक 768 पुलिस लाइन साईबर सेल शिवपुरी में पदस्थ है। इस संभावना से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इनके द्वारा भाजपा नेताओं के विरुद्ध साइबर सेल में अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया जा सकता है या कॉल डिटेल, कॉल रिकॉर्ड की जा सकती है। अथवा भाजपा के विरुद्ध प्रोपगंडा चलाया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने आलोक व्यास, आरक्षक 768 को साईबर सेल से वापस पुलिस लाईन भेजकर पोहरी विधानसभा एवं पुलिस लाइन शिवपुरी से अन्यत्र पदस्थ करने की मांग की है।
कांग्रेस के पक्ष में काम कर रहे सरकारी कर्मचारी
शिकायत में कहा गया है कि भांडेर के ग्राम मलौआ के बी.एल.ओ. राजू जाटव, ग्राम पंचायत सचिव चांदनी श्री भूपेन्द्र गुर्जर, थाना प्रभारी भगवपुरा सुश्री सविता शर्मा, सहकारी बैंक मैनेजर, पण्डोखर श्री हरिशंकर यादव, ग्राम पंचायत सचिव बेरछ श्री शिशुपाल सिंह यादव,सहायक शिक्षक ग्राम बीसलपुरा, भांडेर श्री सीताराम पाल, थाना भांडेर नगर निरीक्षक भांडेर श्री उत्तम मंडेलिया शासकीय कर्मचारियों द्वारा कॉंग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कार्य किया जा रहा है। ये कर्मचारी/अधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में खुल्लम-खुल्ला पद का दुरूपयोग करते हुए कार्य कर रहे हैं तथा मतदाताओं पर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने का दबाव डाल रहे हैं। उक्त सभी कर्मचारियो को शीघ्र ही उनके पदों से हटाकर अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित किये जाए।
शासकीय शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग
करेरा में अशोक वेदौरिया सहायक शिक्षक सी.एम.सी. एवं मुरारी लाल भेन्या प्रधानाध्यापक आई.टी.बी.पी. प्राथमिक विद्यालय द्वारा कॉग्रेस पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। उक्त दोनों शिक्षक अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इनका तत्काल प्रभाव से उनका स्थानान्तरण अन्यत्र किये जाने की मांग की गई।
ग्राम एण्डोरी के पंचायत सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग
भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि गोहद विधानसभा में कांग्रेस की ओर से विधानसभा प्रभारी डॉ. गोविंद सिंह लहार विधायक हैं जिनकी ससुराल ग्राम खनेता में है। उनका साला हरेन्द्र सिंह ग्राम पंचायत एण्डोरी में पदेन सचिव है और हरेन्द्र तोमर अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं व कांग्रेस के पक्ष मे कार्य कर रहे है। ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से उनका ट्रान्सफर किये जाने की मांग की गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के आदेश के उल्लंघन को लेकर शिकायत
शिकायत में कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली के द्वारा आदेश क्र. 100/एन-2-एल.ए./2020 (उप) दिनांक 30.10.2020 के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ जी का नाम मप्र. उपचुनाव मंव कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची से अमान्य कर दिया गया है। इसके बावजूद श्री कमलनाथ अन्य स्टार प्रचारक के साथ सभा को संम्बोधित करने का प्रयास कर रहे हैं। कमलनाथ द्वारा आयोग के आदेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। यह आदेश कमलनाथ द्वारा बारंबार अमर्यादित भाषा के प्रयोग एवं आचार संहिता का उल्लंघन के आधार पर पारित किया गया है। ऐसी स्थिति में कमलनाथ की किसी भी सभा मे उपस्थिति का सम्पूर्ण खर्च वहां के प्रत्याशी के खाते मंस जोड़ा जाये एवं तत्काल प्रभाव से श्री कमलनाथ को आगामी प्रचार-प्रसार करने से रोका जाए।
पूर्व में की गई शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पार्टी द्वारा पूर्व में दिग्विजय सिंह , सज्जन सिंह वर्मा, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, जीतू पटवारी, पी.सी. शर्मा, पूर्व मंत्री अरूण यादव, शोभा ओझा एवं आचार्य प्रमोद कृष्णन, स्टार प्रचारक कॉग्रेस व अन्य के विरूद्ध शिकायतें की गई थीं। लेकिन इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अतः त्वरित कार्रवाई की जाए।




Leave a Reply