-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भोपाल सायबर पुलिस ने नोएडा से फर्जी कॉल सेंटर संचालकों को किया गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर संचालक एक पुरुष व चार महिलाओं को भोपाल पुलिस की सायबर क्राईम टीम ने नोएडा से गिरफ्तार किया। यह कॉल सेंटर दो साल से अलग-अलग स्थानों पर चलाया जा रहे थे।
फर्जी कॉल सेंटर संचालक ग्लासडॉर व वर्क इंडिया कम्पनी के नाम से काम करते थे और अब तक करीब पांच सौल लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से ये लोग करीब एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं।
भोपाल सायबर पुलिस को चार जून 2020 को सुनील मालवीय ने शिकायत की थी कि इण्डिगो एयरलाईन्स में जॉब दिलाने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 42,000 रूपये की धोखाधङी की है। शिकायत जांच में थाना क्राईम ब्रांच भोपाल में 419, 420 व 120बी भादवि दर्ज कर विवेचना शुरू की जिसमें एक आरोपी 13 जनवरी 21 को पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें से एक नई दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र का जितेन्द्र कुमार तिवारी उर्फ राज तिवारी पिता ओमप्रकाश तिवारी, बदरपुर की कामिनी त्रिपाठी उर्फ एकता त्रिपाठी पुत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी व. काजल भण्डारी पुत्री श्री हरिनारायण भण्डारी, हरियाणा के इशमाईलपुर की अंजली कुमारी पुत्री अभिलाख ओझा और फरीदाबाद की ज्योति कुमारी पुत्री मनोज सिहं शामिलहैं।
बताया जाता है कि ये लोग वारदात के दौरान लोगों को नौकरी दिलाने के संबंध में फेक वेवसाईट्स बनाकर गूगल एड के माध्यम से विज्ञापन देते थे। जब कोई व्यक्ति उक्त वेवसाईट्स पर जाकर नौकरी के फार्म सबमिट करता है तो आरोपीगण अपने कॉलसेंटर से उस व्यक्ति को कॉल कर ऑनलाईन इन्टरव्यू लेते हैं बाद फर्जी डॉक्यूमेंट सेंड कर इण्डिगो एयरलाईन/ एच.डी.एफ.सी./ आई.सी.आई.सी.बैंक / अन्य संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन फीस, फाईल चार्ज, एग्रीमेंट चार्ज, इंश्योरेंश फीस आदि के नाम पर धोखाधड़ी से राशि ट्रांसफर करा लेते थे। इनके पास से गिरफ्तारी के दौरान एक लेपटॉप, 8 मोबाईल फोन, पांच एटीएम कार्ड व इन्टरनेट ब्रॉडबेण्ड कनेक्सन से संबंधित एक राऊटर मय एडॉप्टर।




Leave a Reply