-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर आया गुस्सा, जानिये क्यों दी पोल खोलने की चेतावनी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 2019 में बड़े मतों के अंतर से हराकर लोकसभा में पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के प्रयासों में तीन दशक पहले कांग्रेस में आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को खुली चुनौती दी है। उन्होंने गुस्से से तमतमाते हुए तेज आवाज में मीडिया के सामने चुनौती दी कि वे उनकी पोल खोलकर रख देंगी। आखिर प्रज्ञा को गुस्सा क्यों आया और वे पोल खोलने के लिए क्या कदम उठाने वाली हैं, जानिये इस रिपोर्ट में।
कांग्रस के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पिछले दिनों भोपाल में मीडिया के सामने यह कह दिया था कि कांग्रेस के पास सीडी हैं। इसमें 60-70 आरएसएस-भाजपा नेताओं के चाल-चरित्र है। गोविंद सिंह के इस बयान पर पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और फिर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें चुनौती दी थी कि वे इन्हें अपने पास नहीं रखें, सार्वजनिक करें। मगर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर केवल चुनौती तक सीमित नहीं रहीं बल्कि उऩ्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की पोल खोलने की ठान ली है। वे कह रही हैं कि गोविंद सिंह की पोल खोलने की वे तैयारी कर रही हैं और जल्द ही उनकी पोल खोल देंगी।
यह चुनौती दी सांसद ने नेता प्रतिपक्ष को
मीडिया के सामने भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि वे लहार की हैं, जहां के गोविंद सिंह हैं। सांसद ने कहा कि उनके पिता डॉ. गोविंद सिंह से काफी बड़े थे और ये क्या थे, वे जानती हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति आरएसएस के खिलाफ कुछ बोलेगा, वे उसे छोड़ेंगी नहीं। इसीलिए अब वे गोविंद सिंह को नहीं छोड़ेंगी और उनकी पोल खोलकर रख देंगी। इसकी वे तैयारी कर रही हैं। गोविंद सिंह के शुरू से लेकर आज तक का काला चिट्ठा तैयार कर रही हैं। जल्द ही उसे पूरे देश के सामने रखेंगी।
Leave a Reply