-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर निशुल्क मास्क वितरण
मध्य प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए फिर से रोको टोको अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिये रोका जाएगा और जो लोग मास्क नहीं पहने हैं उनको मास्क पहनाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत साल 2020 में मध्य प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन से की गई थी।
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिये मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित फिर से रोको टोको अभियान की शुरुआत भोपाल सहित पूरे प्रदेश की रेडक्रॉस इकाइयों के माध्यम से की है। कोरोना के वापस बढ़ते संक्रमण से रोकने और आमजन में जागरूकता लाने के लिये यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित ने बताया की कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये अभी मास्क बहुत जरूरी है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिये रोको-टोको अभियान की शुरू किया है। अभियान के तहत लोगों को रोककर निशुल्क मास्क का वितरण किया जा रहा है। ये अभियान लगातार प्रदेशभर में चलता रहेगा। चेयरमैन ने कोरोना को लेकर सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन करने की अपील की जा रही है।
रेडक्रास की टीम ने चेयरमैन श्री आशुतोष पुरोहित की मौजूदगी में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर निशुल्क मास्क वितरण किया। इस दौरान रेडक्रॉस अस्पताल कार्यालय अधीक्षक श्री मुनीश्वर चतुर्वेदी सहित रेडक्रॉस के कर्मचारी मौजूद थे।




Leave a Reply