-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भोपाल में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर
मध्य भारत खेल क्लब योद्धास ने भोपाल में एक विश्व स्तरीय फुटबॉल क्लब और अकादमी की शुरूआत की है। आने वाले महीनों में मध्य भारत खेल क्लब इंदौर, रायपुर, जबलपुर और नागपुर आदि अन्य शहरों में क्लब शिविर और खुले कैंप आयोजित करेगा। क्लब ने ग्लासगो, स्कॉटलैंड के सबसे कामयाब क्लब सेल्टिक एफ सी के साथ एक साझेदारी है। यहाँ खिलाड़ियों को सेल्टिक की पद्धति से प्रशिक्षित किया जाएगा यूईएफए प्रो ;यूरोपीय कोच एलिट अकादमी में खिलाड़ियों को पूर्ण समय कोच करेंगे। प्रवेश के लिए पूरे देश में ट्राईल मई 2017 में शुरू होगा। चयनित खिलाड़ियों को शीर्ष गुणवत्ता की सुविधाएं, शिक्षा और विश्व स्तर का फुटबॉल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
ज्ञानगंगा अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के साथ मिलकर क्लब सर्वाेत्तम शिक्षा प्रदान करेगा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सेल्टिक एफसी में प्रशिक्षण के लिए यूरोप जाने का मौका मिलेगा। क्लब के खिलाड़ी देश की शीर्ष टूर्नामेंट जैसे यूथ आइ लीग; भारत के शीर्ष लीग में हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश और मध्य भारत के खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल में अपना करियर बनाने का यह बहुत अच्छा मौका है । यह क्लब प्रतिभाशाली और योग्य खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति भी देगा।




Leave a Reply