-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
भोपाल में पानी का बिल 50 रुपए, संपत्ति कर आधा, फ्री वाई-फाई

नगर निगम भोपाल से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विभा पटेल ने सोमवार को अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने धूलमुक्त भोपाल, भूल मुक्त नगर निगम के नारे के साथ भोपाल के हराभरा सुनियोजित विकास का वादा किया है। शहर में फ्री-वाईफाई सुविधा, गरीबों के घर (ईडब्ल्यूएस) का पानी का बिल 50 रुपए महीना। घर का संपत्ति कर और पानी का बिल आधा करने के साथ बुजुर्गों को संपत्ति कर में छूट देने का भी ऐलान किया है।
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार सुबह अपने निवास पर भोपाल नगर निगम महापौर चुनाव का संकल्प पत्र घोषित किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेष पचौरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, जिलाध्यक्ष कैलाष मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संकल्प पत्र के वादेऽ घर का हाऊस टैक्स और पानी का बिल आधा- ताकि संपत्ति कर एवं जल कर को युक्तियुक्तकरण कर जनता को राहत दिलाई जाएगी तथा सर्वाेच्च प्राथमिकता से क्षेत्र की पेयजल एवं सीवर की समस्या को हल किया जाएगा। ईडब्ल्यूएस आवासों में 50रू. महीना पानी शुल्क लिया जाएगा। 75 साल से अधिक उम्र के महिला पुरुषों को संपत्ति कर में 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
ऽ संपत्ति कर - मुख्य मार्ग के जिन भी आवासीय भवनों का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं हो रहा है उनका संपत्ति कर कम करेंगे।
ऽ टूरिस्ट सिटी/फिल्म सिटी - भोपाल को बनाएंगे टूरिस्ट/फिल्म सिटी। भोपाल में टूरिज्म/फिल्म सिटी की अपार संभावनाएं हैं। सैलानियों की आमद बढ़े और फिल्म सिटी हेतु कार्य करेंगे। ताकि शहर की आय बढ़े, लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए पर्यटन स्थानों का आकर्षण बढ़ाएंगे।
ऽ “मेयर रोजगार योजना लाएंगे”, ताकि राजधानी के युवाओं को रोजगार मिल सके। साथ ही निजी कंपनियों के सहयोग से विधानसभा क्षेत्रों में बेरोजगारों के लिए रोजगार मेला लगाएंगे। नगर निगम में सामग्री आपूर्ति में बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता।
ऽ मेयर हेल्पलाईन - आज नागरिक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों में चक्कर काटते है, हम समस्याओं के निराकरण के लिए “मेयर हेल्पलाईन” शुरू करेंगे। साथ ही नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण/नियमित भी समयसीमा में किया जाएगा।
ऽ ग्रीन सिटी - भोपाल को बनाएंगे ग्रीन सिटी, ताकि शहर को मिले ऊर्जा, स्वच्छ प्राणवायु, भरपूर ऑक्सीजन। अगले 5 वर्षाें में 10 लाख पौधों का रोपण कर पुनः भोपाल को सुंदर, स्वच्छ व पर्यावरण युक्त बनाया जाएगा।
ऽ मेयर हेल्थ स्कीम - मेयर हेल्थ स्कीम की स्थापना कर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध कराया जायेगा।
ऽ समुचित विकास - झुग्गी बस्ती को आवासीय क्षेत्र के रूप में लाते हुए वहां जरुरी बुनियादी प्रबंध किए जाएंगे। पर्यावरणीय सुधार करके स्वच्छ वातावरण देंगे। झुग्गी बस्तियों में जलप्रदाय व्यवस्था से जोडं़ेगे। जल निकासी की व्यवस्था करेंगे।
ऽ फ्री वाई-फाई सुविधा - सैलानियों, स्टूडेंट, कामकाजी महिलाओं आदि की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थानोें पर फ्री वाई-फाई सुविधा देंगे और राजधानी भोपाल को हाईटेक सिटी बनाएंगे।
ऽ बी.आर.टी.एस. सुविधा दी जाएगी। जिसमें छात्र-छात्राओं को विशेष छूट दी जाएगी।
ऽ भोपाल को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित रूप में देश का नं. 1 महानगर एवं राजधानी को वास्तविक स्मार्ट सिटी बनाएंगे और साथ ही “भोपाल का एक्चुअल मास्टर प्लॉन” नगर निगम के माध्यम से लागू कराने का प्रयास करेंगे।
ऽ विक्रय पत्र संपादित कराते समय उप पंजीयक नगर निगम शुल्क लेता है वह कर शासन के खाते में जाता है नगर निगम को प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये वापिस नहीं मिलता है इसे शासन से वापिस प्राप्त कर उसका उपयोग भोपाल के विकास कार्यों में किया जायेगा।
ऽ सोसायटी के बल्क वाटर कनेक्शन को व्यक्तिगत कनेक्शन में बदलकर पानी की बेहतर सुविधा को बढ़ाकर पानी के बिल का बोझ कम किया जाएगा एवं बरसात के दिनों में जलभराव जैसी स्थितियों का निदान किया जायेगा।
ऽ नक्शे से ज्यादा बनाए गए मकानों का कंपाउंड शुल्क को कम किया जाएगा।
ऽ अवैध कॉलोनी का वैध एवं नगर निगम को हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्रता से की जाएगी एवं गैरकानूनी तरीके से अतिक्रमण के नाम पर मकानों दुकानों को तोडा जा रहा है उस पर अंकुश लगाया जायेगा। नयी अवैध कॉलोनियां बनने से रोका जाएगा।
ऽ सोसायटी द्वारा लिए जा रहे मनमाने सुविधा शुल्क पर लगाम लगाकर महंगाई की मार से रहवासियों को बचाया जाएगा।
ऽ किराना बाजार के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी एवं वर्तमान में दुकानों के साइनबोर्डों का बहुत अधिक किराया लिया जा रहा है। इस किराए को कम करके दुकानदारों को राहत की जायेगी एवं सुविधाजनक स्थानों पर सब्जी मण्डी एवं हाट बाजार विकसित किये जायेंगे।
ऽ कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बड़ी समस्या है। नगर-निगम जन भागीदारी से कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलेगा एवं वूमेन मार्केट बनाएंगे।
ऽ सुविधाजनक तरीके से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जाएगा। खेल मैदान को अवैध निर्माण और अतिक्रमण से बचाएंगे। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन करेंगे।
ऽ पुराने एवं नए भोपाल की समस्त खराब सड़कों का प्राथमिकता से सुधार किया जाएगा। हर कॉलोनी, गली-मोहल्ले में स्ट्रीट लाईट की स्थापना एवं सुव्यवस्थित संचालन और इसके अलावा जिन क्षेत्रों में आठ-दस साल पहले से सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी हैं उन्हें भी शीघ्र ही चालू कराएंगे।
ऽ भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने हेतु नये संपर्क मार्ग बनाये जायेंगे। आधुनिक ट्रेफिक प्लान विकसित कर शहर का यातायात व्यवस्थित करेंगे एवं प्रत्येक वार्ड में निःशुल्क पार्किंग विकसित करना एवं मौजूदा पार्किंग व्यवस्था में सुधार कराएंगे।
ऽ मेरा प्रयास होगा कि हम भोपाल की गंगा जमुनी तहजीब कायम रखते हुये, सर्वसुविधायुक्त, सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुरक्षित देष की नंबर-1 राजधानी बनाएंगे।
Leave a Reply