भोपाल में दो नगर निगम बनाने की प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एकबार फिर शासन द्वारा नगर निगम क्षेत्र में परिवर्तन किया जा रहा है। इस बार भोपाल नगर निगम को दो हिस्सों में बांटकर एक को भोपाल नगर निगम तथा दूसरे को कोलार नगर निगम का रूप देने की कोशिश है जिसके लिए दावे-आपत्तियां बुलाई गई हैं।

भाजपा शासन में भी इसी तरह कोलार क्षेत्र में पहले कोलार नगर पालिका बनाई गई और बाद में उसे भोपाल नगर निगम का हिस्सा बना दिया गया था। इस बार भोपाल को दो हिस्सों में बांटकर नए-पुराने शहर के बड़े हिस्से को भोपाल नगर निगम में शामिल किया जा रहा है तो भेल, कोलार व पुराने शहर के कुछ हिस्से को कोलार नगर निगम का आकार दिया जा रहा है। रेलवे लाइन से इन नगर निगम की सीमाओं को बांटने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today