-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल में किसान व उनके समर्थक देंगे करोंद मण्डी पर धरना
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ, विद्युत अधिनियम 2020 के खिलाफ व न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) को गारंटी देने वाला कानून बनाने की मांग पर गत 56 दिनों से दिल्ली की सीमाओं को घेरकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी के साथ पूरे देश में जगह-जगह भी किसान आंदोलनरत है। मध्यप्रदेश में गत 1 जनवरी से ग्वालियर, रीवा, गुना, मुरैना, कैलारस, सबलगढ़ आदि स्थानों में किसान संगठन व अन्य संगठनों के लोग लगातार धरने पर बैठे है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में 21 जनवरी से भोपाल व आसपास के किसान संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में स्थानीय करोंद मण्डी में धरना प्रारम्भ कर रहे है।
एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ किसान नेता इरफान जाफरी ने कहा है की भोपाल के इस धरने में किसानों के साथ मण्डी के हम्माल-तुलावटी तथा विभिन्न श्रमिक संगठन, महिला संगठन, छात्र, नौजवान, बुद्धिजीवी, विज्ञान कर्मी, गैस पीड़ित भी शामिल होंगे। उन्होने बताया की इस हेतु सम्पन्न बैठक में लगभग 35 संगठनों के लोगों ने सर्वसम्मति से धरने को आयोजित करनेका निर्णय लिया है। धरने में भोपाल के अलावा रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैरसिया आदि के किसान शामिल होंगे। इस हेतू विभिन्न गांवों में बैठकों के दौर जारी है।




Leave a Reply