-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल में अब मकान की कंपाउडिंग फीस 45 फीसदी होगी
भोपाल नगर निगम की बजट बैठक बुधवार को नगर निगम के मकानों में बिल्डिंग परमिशन के अलावा होने वाले निर्माण में कंपाउडिंग फीस को करीब साढ़े चार गुना बढ़ा दिया है। फीस पहले 10 फीसदी लगती थी वो अब 45 फीसदी लगेगी जिससे बिल्डिंग परमिशन के अलावा होने वाले निर्माण पर अंकुश लगाने की संभावना जताई जा रही है।
नगर निगम की बजट बैठक में यह फैसला लिया गया कि इस बार कोई भी अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया जाएगा। नगर निगम ने अपने लोग को बदलकर राजा भोज कर दिया है। अभी तक भोपाल नगर निगम की पहचान मछली के लोगो से थी। बजट बैठक में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण मसला नगर निगम के सभी दस्तावेजों और होर्डिंग पर अब राजा भोज की तस्वीर ही रहेगी। इसके अलावा जिन कॉलोनियों का नगर निगम को हस्तांतरण होना है, उनके बारे में भी फैसला लिया गया।
निगम ने एक और फैसला लिया है कि बल्क कनेक्शन नहीं दिया जाएगा बल्कि घर-घर व्यक्तिगत कनेक्शन दिए जाएंगे। इसका एक प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। बैठक में नगर निगम के एक अपर आयुक्त के खिलाफ संकल्प पारित कर दिया गया। इससे निगम में नाराजगी देखी गई। अपर आयुक्त राजेश राठौर के खिलाफ नगर निगम परिषद के सम्मेलन में हुई इस कार्रवाई के खिलाफ अन्य अपर आयुक्त और दूसरे अधिकारियों ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर ऐसे माहौल में भोपाल नगर निगम में काम करने में असमर्थता जताई। साथ ही कहा कि उन्हें उनके मूल विभाग में पास भेज दिया।




Leave a Reply