-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल निवासी युवती को पुलिस ने आधी रात में अरेस्ट किया
इन्दौर शहर के बख्तावरराम नगर के अपार्टमेंट में रहकर अमेरिका के बीपीओ के लिये वर्क-फ्राॅम-होम कर रही एक युवती को पुलिस ने आधी रात में न सिर्फ अरेस्ट किया, बल्कि दो घंटे तक थाने में बिठाये रखा। जबकि कानूनन महिलाओं को रात में अरेस्ट करने की इजाज़त नहीं है। अब पीड़िता ने डीआईजी इन्दौर को प्रार्थनापत्र देकर पूछा है कि उसे किस बात की सज़ा दी गई है? मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर से दो दिन में तथ्यात्मक जवाब मांगा है। आयोग ने यह भी कहा है कि संबंधित पुलिस स्टेशन के सभी सीसीटीवी फुटेज देखे जायें और सुरक्षित भी रखे जायें।
डीआईजी का इस बारे में कहना है कि युवती ने आॅफिस आकर शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित युवती का कहना है कि उसपर अश्लील आरोप लगाकर बिल्डिंग में रहने वाले दम्पति और रिश्तेदार फ्लैट खाली करने के लिये उसे धमका रहे हैं। मूलरूप से भोपाल की रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि पड़ोसी उसे धमकाते हैं और फ्लैट खाली करने को कहते हैं।




Leave a Reply