-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भोपाल जिले में औसत से 1052.9 मिमी ज्यादा बारिश अब तक 1568.1 मिमी
भोपाल जिले में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 1568.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो कि जिले में होने वाली औसत बारिश से 1052.9 मिलीमीटर ज्यादा है। जिले में अब तक हुई बारिश ने 1973 के बाद से अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके पहले 1973 में बारिश के मौसम में इससे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख के रिकॉर्ड के मुताबिक 14 सितंबर को बैरागढ़ में 37 मिलीमीटर, बैरसिया में 15.1मिलीमीटर तथा कोलार क्षेत्र में 27 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से 14 सितंबर 2022 तक 1568.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 1789.9 मिलीमीटर, बैरसिया में 1362.8 तथा कोलार में 1551.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
आज भी कुछ जिलों में अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई बेला में हो रही बारिश अभी प्रदेश के कई जिलों को भीगा रही है। भोपाल मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल,रायसेन, विदिशा, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आने वाले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।




Leave a Reply