-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
भोपाल को-ऑपरेटिव बैंक के तीन अधिकारी 111.27 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
भोपाल को-ऑपरेटिव बैंक के तीन पूर्व अधिकारियों रमाशंकर विश्वकर्मा, अनिल भार्गव और सुभाष शर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने 111.27 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किया है। रमाशंकर विश्वकर्मा सहकारिता विभाग का डिप्टी रजिस्ट्रार है जो बैंक में प्रतिनियुक्ति पर आया था और दोनों भार्गव व शर्मा बैंक के ही कर्मचारी हैं।
तीनों ने मिलकर 2018 में बैंक नियमों को ताक पर रखकर निजी बैंक, निजी कंपनियों और अधो संरचना के काम करने वाली कंपनियों में निवेश किया। आईएलएंडएफएस कंपनी को दो सहायक कंपनियों आईटीएनएल व आईटीईएस में 800 करोड का निवेश किया था जबकि यह कंपनियां पहले से ही आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों से घिरी थीं। इसके बारे में उन्हें पता भी था लेकिन इसके बाद भी तीन अधिकारियों ने निवेश किया। अब इनसे बैंक के निवेश की राशि में से 111.27 करोड़ रुपए मिलने की संभावना नहीं रही है। वहीं इन लोगों ने एक निजी बैंक में भी 505 करोड़ का निवेश किया जबकि निजी बैंक में निवेश किया ही नहीं जा सकता था। ईओडब्ल्यू ने विश्वकर्मा, भार्गव और शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।




Leave a Reply