-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल के सभी मंडलों में कोरोना हेल्प डेस्क प्रारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आव्हान पर पूरे देश और प्रदेश में कोविड 19 टीकाकरण जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी के चलते आज भोपाल शहर के उत्तर विधानसभा के रानी कमलापति मंडल डीआईजी बंगला स्थित जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के प्रांगण में कोविड-19 टीकाकरण अभियान सहायता केंद्र लगाया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी करांद मंडल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने राजा भोज मंडल, गुरु नानक मंडल के शासकीय अस्पतालों में टीकाकरण हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, श्री सरतेन्दु तिवारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने भोपाल के जेपी अस्पताल में हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर आमजन को टीकाकरण कराने का आग्रह किया। अरेरा मण्डल में पूर्व विधायक श्री ध्रुवनारायण सिंह, जिला प्रभारी श्री सुरजीत सिंह चौहान, मंडल प्रभारी श्रीमती वंदना जाचक, मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल लोखंडे ने सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया। बाद में टीका लगवाने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर श्री सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, श्री मनोज राठौर, श्री पंकज चौकसे, श्री राकेश कुकरेजा, श्री विकास सोनी, श्री गौरव गुप्ता, श्री शैलेश साहू, श्री राजेश कनोजिया, श्री हरिओम ओसारी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply