-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भोपाल के मरीजों की हालत अच्छी, कम्युनिटी स्प्रेड की स्थिति नहीं:
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एम्स भोपाल के डॉयरेक्टर, मेडिसिन विभाग के प्रमुख तथा कोविड 19 के स्टेट टेक्निकल एडवाइसर से चर्चा कर कोरोना वायरस की स्थिति एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एम्स के निदेशक श्री सरमन सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि भोपाल के सभी मरीजों की हालत अच्छी है तथा भोपाल में कम्युनिटी स्प्रेड जैसी कोई स्थिति नहीं है। एम्स के चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष श्री रजनीश जोशी तथा स्टेट टेक्निकल एडवाइजर कोविड-19 श्री लोकेंद्र दवे ने मुख्यमंत्री को इलाज की व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया।
एम्स के निदेशक ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना के इलाज की दृष्टि से भोपाल के अस्पतालों चिरायु एवं हमीदिया को तथा जेके, एम्स एवं जेपी अस्पतालों को क्षेत्रवार पूल किया जा रहा है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर एक क्षेत्र के मरीजों को वहीं चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके। ऐसे प्रबंध किए जा रहे हैं, जिससे आवश्यकता होने पर जिस अस्पताल में इलाज हो रहा हो वहीं मरीज के लिए आईसीयू की व्यवस्था हो सके।
मुख्यमंत्री ने मेडिकल टीम को निर्देश दिए कि कोरोना के जितने भी सैंपल लिए जा रहे हैं उनका ट्रैक रिकॉर्ड रखा जाए। एम्स में भर्ती 2 मरीजों, जिनमें से एक पुलिसकर्मी भी है सहित सभी मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे वे जल्दी से जल्दी स्वस्थ हों। हमारे कोरोना योद्धाओं, जो दिन रात दूसरों की जान बचाने के कार्य में में लगे हैं, का हमें पूरा ध्यान रखना है। हमें हर हालत में कोरोना को हराना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्वॉरेंटाइन में रखे गए व्यक्तियों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए जाने के संबंध में प्रयास करने चाहिए। श्री रजनीश जोशी ने मुख्यमंत्री को बताया कि हल्के बुखार होने पर या शुरुआती लक्षण के दौरान पेरासेटामोल, citrizine, विटामिन सी, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन आदि दवाइयां चिकित्सक की सलाह पर ली जा सकती हैं।




Leave a Reply