-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोपाल के कोविड अस्पतालों,कोविड सेंटरों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन, आक्सीजन की व्यवस्था करने की मांग
पूर्व मंत्री व कांग्रेस पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है कि कोविड अस्पतालों और कोविड सेंटरों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की मांग की है। शर्मा ने पत्र में कहा कि दिन-दिन कोरोना महामारी अन्य क्षेत्र शहरों के साथ ही भोपाल में भयंकर रुप से पैर पसार रही है। कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों की जान पर्याप्त इलाज और सुविधाएं नही मिलने की वजह से जा रही है।
प्रदेश में संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है इस वजह से सरकार कई शहरी क्षेत्रो में लंबे समय के लिए लॉक डॉउन लगा रही है। अस्पतालो में रेमडेसिविर इंजेक्शन, आक्सीजन व पर्याप्त बेड की व्यवस्था कोविड सेंटरों में नही होने की वजह से यह लडाई गहराती जायेगी। शर्मा ने इस परिस्थितियों को बताते हुए मांग की है कि
1- मप्र सरकार सभी कोविड सेंटरो पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की पर्यापत् व्यवस्था करे जिससे इंजेक्शन के आभाव में किसी की जान न जाए।
2- अस्पतालों में पर्याप्त बेड बढाये जाये, रोज कई मरीज अस्पतालों में बैड के आभाव में वापस कर दिये जाते है इसलिए तुरंत बेड की संख्या बढाई जावे।
3- आक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई सभी कोविड अस्पतालों व सभी कोविड सेंटर को मप्र सरकार कराये। जिससे आक्सीजन के आभाव में किसी की जान न जाए।
4- कोविड सेंटर बढाये जाये जैसे भोपाल के निर्माणाधीन काटजू अस्पताल में कोविड सेंटर बनाया जाए।
5- एक कोविड कंट्रोल रुम बनाया जाए जिसमें किस अस्पताल में बेड खाली है, कहां वेंटीलेटर एवं कहां आक्सीजन की व्यवस्था है इसकी जानकारी सभी कोविड मरीजों को तुरंत मिले।




Leave a Reply