-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भोपाल का युवक गोवा में दुग्धसागर फॉल में गिरा, तीन दिन बाद पता नहीं चला
मध्य प्रदेश के भोपाल शहर का एक युवक गोवा के दुग्धसागर फॉल में गिर गया जिसका तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन द्वारा उसकी तलाशी के लिए प्रयास किया जा रहा है। युवक के परिजनों ने मध्य प्रदेश सरकार से मदद की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भोपाल के पीपुल्स मॉल के पास रहने वाला अर्पित शुक्ला नामक का युवक पिछले दिनों अपने परिवार और मित्रों के साथ गोवा गया था। दक्षिण गोवा के दुग्धसागर फॉल में पांच सितंबर को वह अचानक गिर गया। तब से ही गोवा का स्थानीय प्रशासन उसकी तलाश कर रहा है लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। अर्पित की मां बीमार है और उसके परिजन भी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि इस परिवार ने मध्य प्रदेश शासन से मदद मांगी है और कहा है कि वह गोवा प्रशासन से बात कर अर्पित की तलाश को तेज करने को कहे।




Leave a Reply