-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भोजशाला में शांतिपूर्वक एक तरफ पूजा दूसरी तरफ नमाज
धार की भोजशाला में आज तमाम बाधाओं के बाद भी प्रशासन शांतिपूर्वक माहौल में दोनों समुदाय की धार्मिक भावनाओं को बिना ठेस पहुंचाए पूजा और नमाज अदा करा दी गई। आज सुबह से लेकर दोपहर तक धार में तनाव का माहौल था और जब तक भोजशाला का कार्यक्रम निपट नहीं गया तब तक स्थानीय लोगों की सांस ऊपर नीचे होती रही।
बसंत पंचमी पर भोजशाला में सरस्वती पूजा और नमाज अदा करने के लिए दोनों समुदाय के लोग अड़े थे जिसके चलते धार के चप्पे पर पुलिस का पहरा था। भोजशाला के भीतर तक पुलिस तैनात थी तो खुफिया कैमरे लगे थे। कुर्ते पायजामे में भी पुलिस ने अपने जवानों को तैनात किया। हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा निकाली।
सुबह धार के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्र और भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शेलेन्द्र बरुआ सर्कि ट हाउस पहुंचे और प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। वहीं भोज उत्सव समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा लालबाग परिसर धार से प्रारंभ हुई। नरेन्द्रा नन्द शंकराचार्य लालबाग से निकली शोभा यात्रा में शामिल हुए। कुछ देर नरेंद्रा नंद शंकराचार्य भोजशाला के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए थे।
दूसरी तरफ नगर के मोहन टॉकीज पर मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिये इकट्ठा हुए। नालछा दरवाजे पर पुलिस ने इन्हें रोक लिया। मुरादपुरा गली में इन लोगों ने नारेबाजी भी की। बाद में उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम लेकर चर्चा की गई। इसके बाद 25 लोगों को भोजशाला की छत पर ले जाकर नमाज अदा कराई गई।




Leave a Reply