-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भू-माफिया दीपक जैन रासुका में निरूद्ध
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने भू-माफिया दीपक जैन उर्फ दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा पुत्र आनंदीलाल जैन को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) में निरूद्ध करने के आदेश जारी किये है। इसे केन्द्रीय जेल इंदौर में रखने के आदेश दिये गये है।
दीपक जैन उर्फ दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा पुत्र आनंदीलाल जैन इन्दौर का सक्रिय कुख्यात भूमाफिया है। इसने वर्ष 2009 से अभी तक इन्दौर शहर की कई कालोनियों व पंजीकृत संस्थाओं में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने साथियों के साथ व संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर वरिष्ठ व प्रबुद्ध नागरिकों के भूखण्डों पर षड़यंत्र रचकर व अमानत में खयानत कर प्लाटों को विक्रय किया है। इसने अपनी आपराधिक प्रवृत्तियों व कृत्यों से रहवासी नागरिकों में इतना भय एवं आतंक व्याप्त कर रखा है कि नागरिक स्वयं को एवं अपनी संपत्ति को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके भय व आतंक के कारण आमजन रिपोर्ट करने व न्यायालय में साक्ष्य देने से डरते हैं। दीपक जैन विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।




Leave a Reply