-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भूमाफिया महेश यादव और विनेश यादव का ढाबा एवं दुकानें जमींदोज
जबलपुर में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के तहत शराब माफिया और डोलामाइट खदान में अवैध खनन करने वाले महेश यादव व विनेश यादव पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं पुलिस टीम ने थाना तिलवारा अंतर्गत जोधपुर तिराहे पर ग्राम घुंसौर के महेश यादव एवं विनेश यादव के 20 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि पर बने निर्माण को जमींदोज कर दिया। लगभग दो करोड़ रूपए की लागत से इस भूमि पर अवैध रूप से पक्की शटर लगी हुई आठ दुकानें, दो ढाबे, दो पान के टपरे और एक पंचर की दुकान बना ली गई थीं।
उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर को ग्राम एठाखेड मे डोलामाईट की अवैध खदान में महेश यादव के द्वारा टैक्टर में लगी कम्प्रेशर ड्रिल मशीन से गड्ढा करवाकर गड्ढो में बारूद भरवाकर विस्फोट करवाया जा रहा था जिससे ग्राम झिरी परासिया निवासी कमलेश ठाकुर घायल हो गया था एवं घटना में घायल होने की थाना तिलवारा में सूचना दी गयी थी।
महेश यादव एवं विनेश यादव दोनों अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति है। महेश यादव के विरूद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट, आबकारी एक्ट के सात अपराध एवं विनेश यादव के विरूद्ध भी कई अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन हैं। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु महेश यादव एवं विनेश यादव के विरूद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी गयी है।




Leave a Reply