-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भिंड के राकेश कुमार सिंह भदौरिया चीफ एयर मार्शल बनेंगे
भिंड जिले के ग्राम कोरथ के रहने वाले राकेश कुमार सिंह भदौरिया देश के अगले चीफ एयर मार्शल बनाए जाएंगे। वे बीएस धनौआ की जगह लेंगे। धनौआ 30 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं।
भदौरिया ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) से ट्रेनिंग ली और फिर बांग्लादेश के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से डिफेंस स्टडीज में मास्टर डिग्री हासिल की।उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), वायु सेवा मेडल (VM) और एडीसी से भी सम्मानित किया जा चुका है। एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया 26 तरह के फाइटर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ा चुके हैं ।
भदौरिया इस वक्त वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ हैं। वे राफेल फाइटर जेट को उड़ाने वाले वायुसेना के पहले पायलट हैं। कारगिल सहित सेना के दर्जनों ऐसे ऑपरेशन हैं जिसमे बाह के जवान और अफसरों ने अपनी शाहदत देकर दुश्मनों और आतंकवादियों को धूल चटाई है। कारगिल की लड़ाई में बाह से करीब 70 से अधिक लोग शामिल हुए थे।
सिंह के रिश्तेदार हरेंद्र सिंह सन् 1962 में चीन से लड़ाई लड़ चुके हैं। गांव में इस समय 11 परिवार पूर्व सैनिकों के हैं। सुबह और शाम यहां के युवक सैन्य सेवा में भर्ती के लिए सड़क किनारे दौड़ लगाते देखे जा सकते हैं। सिर्फ कोरथ ही नहीं बल्कि बाह का ही गांव रुदमुली शहीदों के गांव के नाम से जाना जाता है। पहला विश्वयुद्ध हो या फिर कारगिल की जंग। रुदमुली के जवानों ने दुश्मनों से लोहा लिया है।




Leave a Reply