-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत 140 स्वर्ण, 78 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर पहले स्थान पर है
गुवाहाटी और शिलंग में 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत 140 स्वर्ण, 78 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर पहले स्थान पर है। कल फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
खेलों के कल सातवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने श्रीलंका को दस-शून्य से हराकर स्वर्ण पदक जीता। पहली बार सैफ खेलों में शामिल हुए महिला हॉकी में भारतीय टीम को कोई खास चुनौती नहीं मिली। रितु रानी की अगुवाई में टीम ने शुरू से ही गोलो की बौछार कर दी। रानी रामपाल ने सबसे अधिक तीन गोल किए। इधर पुरुष हॉकी के फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। सरदार सिंह की अगुवाई में युवा भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ लीग मैच में की गई गलतियों से सबक लेना होगा। इसके अलावा निशानेबाजी में दस मीटर एयर राइफल और पच्चीस मीटर स्टेंडर्ड पिस्टल में गगन नारंग, चैन सिंह और गुरप्रीत सिंह सहित कई खिलाड़ी उतरेंगे। ताइक्वांडों में पुरुष और महिला वर्ग के चार इवेन्ट में पदकों का फैसला होगा। इसके साथ ही भारतीय टीम फुटबॉल कबड्डी और हैंड बॉल के मैच खेलेगी। आज भारत के स्वर्ण पदकों का आंकड़ा एक सौ पचास के करीब पहुंच सकता है।




Leave a Reply