भारत स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ईंधन के लिए प्रतिबद्ध

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रीधमेन्‍द्र प्रधान ने कहा है कि भारत स्‍वच्‍छ और हरित ईंधन अपनाने के लिए प्रतिबद्धहै। आज नई दिल्‍ली में विश्‍व मोबिलिटी सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए श्री प्रधानने कहा कि विश्‍व मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ रहा है ऐसे में मोबिलिटी के स्‍वच्‍छऔर किफायती समाधानों पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारत मेंयातायात का प्रमुख साधन सार्वजनिक परिवहन होगा।

श्री प्रधान ने कहा कि दिल्‍ली मेट्रोइस बात का अनुपम उदाहरण है कि शहर सार्वजनिक परिवहन को अपना रहा है। उन्‍होंने कहाकि ऐसी आशा है कि बिजली से चलने वाले वाहन ज्‍यादा किफायती होंगे और तेल की खपत कमकरने में सबसे अधिक सहायक साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today