-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
भारत वैश्विक विनिर्माण और स्टार्ट-अप केंद्र के रूप में उभरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत वैश्विक निर्माण और स्टार्ट-अप केंद्र के रूप में उभर रहा है। कल रात युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कार और स्मॉर्टफोन सहित कई मेड इन इंडिया उत्पाद उन देशों को निर्यात किये जा रहे हैं, जहां से पहले इनका आयात होता था।
भारत की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया के विकास को गति दे रही है। मेक इन इंडिया आज भारत की पहचान बन गया है। भारत में बनी कार और स्मार्टफोन ऐसी अनेक चीजें आज उन देशों को बेच रहे हैं जहां से कभी हम यह सामान भारत में आयात करते थे। संभव है कि बहुत जल्द युगांडा में जब स्मार्टफोन खरीदने के लिए आप जाएंगे तो आपको मेड इन इंडिया का लेबल नजर आए।
श्री मोदी ने कहा कि देश में पिछले चार वर्ष में ग्यारह हजार से अधिक स्टार्टअप उद्यम पंजीकृत किए गए हैं और भारत स्टार्ट-अप केंद्र बन रहा है। आज सुई से लेकर के रेल की पटड़ियां, मेट्रो ट्रेन के कोच और उपग्रह तक भारत में ही बने स्टील से भारत में ही बन रहे हैं। मैनूफैक्चरिंग ही नहीं बल्कि स्टार्टअप का हब बनने की तरफ भी भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।




Leave a Reply