-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थ व्यवस्था बनी हुई है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय धनप्रेषण के लिए रूपे कार्ड, भीम ऐप और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस की शुरूआत की। इंडिया डिजिटल पहल के तहत सिंगापुर में बसे भारतीयों की सुविधा के लिए इनकी शुरूआत की गई है।
प्रधानमंत्री ने सिंगापुर में मैरिना बे सैंड्स कन्वेंशन सेन्टर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सिंगापुर के साथ भारत का रिश्ता बहुत गहरा है जो साझा दृष्टिकोण और स्वाभाविक भागीदारी पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सिंगापुर, परस्पर संबंध को बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर क्षेत्रीय आर्थिक भागीदारी को नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में जिस गति से बड़े पैमाने पर आर्थिक बदलाव जारी हैं, उसकी कुछ वर्ष पहले तक किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। श्री मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारतीय मुद्रा स्थिर है और देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ रहा है।




Leave a Reply