-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत विश्वकप क्रिेकेट के सेमीफाइनल में पहुंचा।
मेलबर्न में भारत ने बांग्लादेश को हराकर क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में जीत के साथ महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में जीत का शतक पूरा कर लिया है।
मैन ऑफ द मैच, रोहित शर्मा के शानदार 137 रन के बाद उमेश यादव के चार विकेट के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने बड़ी जीत हासिल की और अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। भारत ने छह विकेट पर 302 रन बनाये। शुरूआती तौर पर 115 रन पर ही तीन विकेट गंवाने के बाद रोहित और रैना की 122 रन की साझेदारी से भारतीय टीम संभली। रैना ने धुआंधार 65 रन बनाये। जवाब में बांग्लादेश की टीम 2007 का करिश्मा नहीं दोहरा सकी और 45 ओवर में 193 रन पर ही सिमट गई। भारत की इस विश्व कप में यह लगातार सातवीं और कुल मिलाकर लगातार 11वीं जीत है। गेंदबाजों ने विश्वकप के अब तक के सभी 7 मैचों में विपक्षी टीम के सभी खिलाडि़यों को आउट किया है। एक-दिवसीय क्रिकेट में यह कारनामा करने वाली भारत पहली टीम है।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भारतीय टीम की शानदार जीत के लिए बधाई दी है। श्री प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट करके कहा है कि दोनों टीमों की खेल भावना सराहनीय रही है। अपने ट्वीट में श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह एक बेहतरीन खेल था और खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार था।




Leave a Reply