भारत ने यूरोपीय संघ के साथ प्रस्‍तावित मुक्‍त व्‍यापार समझौते के बारे में बातचीत टाल दी है।

यूरोपीय संघ द्वारा भारत की हैदराबाद स्थित औषधि निर्माण कम्‍पनी जी वी के बायोसाइंसेज की जांच पर खरी उतरी करीब 700 औषधियों पर प्रतिबंध लगाये जाने पर निराशा व्‍यक्‍त करते हुए भारत ने यूरोपीय संघ के साथ प्रस्‍तावित मुक्‍त व्‍यापार समझौते के बारे में बातचीत टाल दी है। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है यूरोपीय संघ द्वारा भारतीय कम्‍पनी की तैयार की गई करीब 700 उत्‍पादों की बिक्री पर कानूनी प्रतिबंध लगाये जाने से सरकार को बहुत निराशा हुई है और उसी निराशा के तहत सरकार ने बातचीत न करने का यह फैसला किया है। ये प्रतिबंध 21 अगस्‍त से लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today