-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत ने मैच और सीरिज जीती, आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया
भारत ने आस्ट्रेलिया को एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के आखिरी मैच में सात विकेट से हराकर 2-1 से श्रृंखला जीती। आस्ट्रेलिया को भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही पटखनी दी। गेंदबाजी में जहां यजुवेंद्र चहल ने आस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों को पैवेलियन में पहुंचाकर प्रतिद्वंद्वी टीम को आघात पहुंचा तो वहीं विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव ने मिलकर बल्लेबाजी में भी आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया।
आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर भी नहीं खेले और 230 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई। वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा केवल 09 रन बनाकर लौटे तो शिखर धवन भी 23 रन बना पाए। विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ टीम को 113 तक पहुंचाया लेकिन अच्छा खेलने के बाद भी कोहली मात्र 46 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद धोनी और केदार जाधव ने मिलकर भारत को जीत के लक्ष्य तक पहुंचाया।
0000




Leave a Reply