-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का ओडि़शा तट से सफल परीक्षण किया
भारत ने स्वदेश में विकसित परमाणु क्षमता वाली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा तट पर अब्दुल कलाम द्वीप से आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर किया गया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक जमीन से जमीन पर मार कर सकती है। यह मिसाइल एक टन से अधिक वजन का परमाणु अस्त्र ले जा सकती है। लगभग 50 टन वजन वाली इस मिसाइल की लंबाई लगभग 17 मीटर और चौड़ाई 2 मीटर है।
लम्बी दूरी की इस मिसाइल का यह तीसरा परीक्षण है। अग्नि श्रृंखला की अन्य मिसाइलों से हटकर अत्याधुनिक अग्नि-5 मिसाइल में इंजन, प्रक्षेपास्त्र और नेविगेशन की नई तकनीक को शामिल किया गया है। एक बार सेना में शामिल होने के बाद भारत भी अंतरमहाद्वीपीय बेलेस्टिक मिसाइल रखने वाले अमरीका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों के सुपर एक्सक्लूसिव क्लब में शामिल हो जायेगा।




Leave a Reply