-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत ने पाकिस्तान को पांच दिन में दूसरी बार क्रिकेट मेंहराया
दुबई में हो रहे एशिया क्रिकेट कप में भारत ने रविवार को पांच दिन के भीतर पाकिस्तान को दूसरी बार शर्मनाक तरीके से हराया है। पांच दिन पहले जहां 126 गेंद पहले जीत हासिल की थी, वहीं आज भारत 63 गेंद पहले लक्ष्य को पाने में कामयाब रहा। पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया है।भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया क्रिकेट कप में पांच दिन में दूसरा मैच था। आज पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 237 रन बनाए जिसमें शोएब मलिक ने 78 तो कप्तान सरफराज ने 44 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से बुमराह, यजुवेंद्र व कुलदीप ने दो-दो विकेट लए। जवाब में भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा व शिखर धवन ने 210 रनों की साझेदारी से भारत को आसान जीत तक पहुंचाया। धवन 114 रनों पर रन आउट हो गए। उन्होंने 100 गेंदों में ये रन बनाए तो रोहित ने 111 रनों के साथ नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिली। शोएब मलिक को छोड़कर किसी भी गेंदबाज ने प्रभावी गेंदबाजी नहीं की तो क्षेत्र रक्षण में भी तीन कैच छोड़कर अपनी जीत की संभावनाओं को कम किया।




Leave a Reply