-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से आसान शिकस्त दी, श्रृंखला भी जीती
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का अंतिम मैच भारत ने आसानी से जीत लिया और 2-1 से श्रृंखला भी अपने नाम कर ली है। भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर मैच और श्रृंखला जीत ली है।
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण क्रिकेट मैदान गीला था जिससे मैदान पर काम करने वाले स्टाफ ने सुखाकर मैच होने लायक बनाया। मगर इसके बाद भी टॉस देरी से हुआ और भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने मैदान की नमी का पूरा फायदा उठाया और दक्षिण अफ्रीकी टीम पर शुरू से दबाव बनाकर रखा। वाशिंगटन सुंदर और सिराज ने शुरुआती झटकों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम को उससे उबरने नहीं दिया। 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के एक लगातार चार विकेट लेकर अफ्रीकी टीम को 99 रनों पर ही रोक दिया।
भारतीय टीम ने छक्के से जीत दर्ज की
भारतीय टीम 100 रनों के आसान लक्ष्य को पाने के लिए मैदान में उतरी और शिखर धवन-शुभमन गिल ने शुरुआत की। गिल ने तेजी से रन बनाए तो धवन ने उनका साथ दिया। मगर 42 रन के टीम स्कोर पर दोनों बल्लेबाजों के बीच गलतफहमी हुई और धवन रन आउट हो गए। इसके बाद इशान किशन मैदान में आए लेकिन वे भी इस बार ज्यादा रन नहीं बना सके। फिर गिल और श्रेयस अय्यर ने टीम की जीत के लिए स्कोर को आगे बढ़ाया मगर जल्दी लक्ष्य पाने और अपने अर्द्धशतक को पूरा करने की कोशिश में शुभमन गिल 49 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उस समय भारत को केवल तीन रन चाहिए थे। जीत का छक्का श्रेयस अय्यर ने लगाया।




Leave a Reply