-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत जोड़ो यात्रा, कमलनाथ ने कहा राजनीतिक जीवन में नहीं देखा ऐसे उत्साह तो भाजपा ने विदेशी फोटो बताए
कमलनाथ ने कहा भारत जोड़ो यात्रा में जो उत्साह-जोश है वह अपने राजनीतिक जीवन नहीं देखा
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने ऐसा उत्साह औऱ जोश को अपने राजनीतिक जीवन में नहीं देखा। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा की शिवराज सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसे मिल रहे जनसमर्थन को दिखाने सोशल मीडिया पर वायरल भीड़ के फोटो पर कहा कि लोग पूरे देश के जा रहे फोटो विदेश के आ रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में कर्नाटक के बेल्लारी में शामिल होने के बाद लौटे कमलनाथ ने अपना अनुभव शेयर किया। मीडिया से कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा उत्साह और जोश कभी नहीं देखा। इस सच्चाई को कोई छिपा नहीं सकता है। इस यात्रा से उन्होंने मध्य प्रदेश को बहुत फायदा मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर कहा कि भाजपा के पास अब बोलने को कुछ नहीं बचा है, भाजपा के पास बस पुलिस, प्रशासन और पैसा बचा है।
विदेशी फोटो यात्रा की भीड़ देखने वायरल
शिवराज सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में भीड़ दिखाने के लिए विदेश की फोटो लगाकर वायरल किए जा रहे हैं। यात्रा में देश के लोग आ रहे हैं और फोटो विदेश के आ रहे हैं। इसी तरह वायरल फोटो कर लोगों को भ्रम फैलाते हैं। खरगोन के दंगे में कहीं दूसरे स्थान के फोटो लगाकर प्रदेश के बता दिए थे और पाकिस्तान के पुल की फोटो लगाकर भारत की बता दी थी।




Leave a Reply