-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत जोड़ो यात्राः मध्य प्रदेश में दस दिन पहले बड़ा बदलाव, राजनीतिक पैंतरेबाजी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करने के पहले राजनीतिक पैंतरबाजी शुरू हो गई है। यात्रा के प्रवेश स्थल बुरहानपुर जिले से लेकर खंडवा तक की जिम्मेदारी कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय विधायक बने सुरेंद्र सिंह शेरा को सौंप दी गई है जिसकी जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के पास थी। शेरा और यादव के संबंध पहले मधुर नहीं रहे हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में यादव की जिम्मेदारी शेरा को सौंपे जाने से इन संबंधों पर विपरीत असर पड़ने के आसार हैं।
कांग्रेस में गुटीय राजनीति हमेशा रही है और मध्य प्रदेश में इसका ज्यादा बोलबाला रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल से लेकर अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, माधवराव सिंधिया, दिग्विजय सिंह, सुभाष यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, अरुण यादव और कमलनाथ तक यह सिलसिला अनवरत जारी है। पहले और आज के कांग्रेस नेता अपनी पसंद को ऊपर रखकर फैसले लेते रहे हैं। पार्टी या संगठन में भी इसकी झलक हमेशा नजर आती रही और जब-जब जो सरकार में रहा वह पसंद-नापसंद के आधार पर अपनी टीम बनाता रहा।
भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आया
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी यह दिखाई दिया। दिग्विजय सिंह पूरी यात्रा के प्रभारी हैं और उऩ्होंने मध्य प्रदेश में अपने समर्थक माने जाने वाले पीसी शर्मा को इसका प्रभारी बनाया है। वहीं, अब जब मध्य प्रदेश में यात्रा के प्रवेश की तारीख नजदीक आती जा रही है तो इसकी सक्रियता भी बढ़ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी कमान अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने काफी समय पहले यात्रा को लेकर कई लोगों के बीच जिम्मेदारियां बांटी थीं लेकिन ऐनमौके पर अब उनमें बदलाव होने से लोग असमंजस में हैं। पीसी शर्मा के प्रभारी बनाए जाने के बाद जब उनकी विधायक की वजह से ज्यादा व्यस्तता दिखी तो महासचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को उनके साथ समन्वयक की भूमिका सौंप दी गई। इसके बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को समन्वय की जिम्मेदारी दे दी गई। अब जबकि यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश के मात्र दस दिन बचे हैं तो प्रवेश स्थल बुरहानपुर से लेकर खंडवा तक की जिम्मेदारी परस्पर विरोधी नेताओं अरुण यादव व निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा के बीच अदला-बदली कर दी गई।
भाजपा ने चुटकी ली
कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में प्रभारी की जिम्मेदारी यादव से लेकर शेरा को सौंपे जाने पर भाजपा ने चुटकी ली है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ से सवाल किया है कि हे नाथ यदुवंशियों से इतनी दूरी क्यों।




Leave a Reply