-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत के सहयोग से मॉरीशस में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के क्षेत्र में कौशल विकास और रोजगार निर्माण की अपार क्षमता
मॉरीशस के वित्त मंत्री श्री परावीन्द जुग्नौथ के नेतृत्व में एक मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री श्री कलराज मिश्र ने आज कहा कि मॉरीशस के साथ अच्छे संबंध हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
बातचीत के दौरान श्री मिश्र ने कहा कि उनका मंत्रालय लोगों को खास क्षेत्रों में कुशल बनाने के लिए टूल रूमों और प्रौद्योगिकी केंद्रों की स्थापना करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय मॉरीशस में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र के विकास में प्रौद्योगिकी सहायता के लिए हर संभव मदद करेगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मॉरीशस के प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। बातचीत के दौरान श्री परावीन्द जुग्नौथ ने द्विपक्षीय सहयोग के संभावित क्षेत्रों जैसे हथकरघा, हस्तशिल्प, पर्यटन, मत्स्य पालन के विकास पर प्रकाश डाला और कहा कि हम मॉरीशस में हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास के लिए भारत से मदद चाहते है।
श्री कलराज मिश्र ने मंत्रालय के अधिकारियों को इस बातचीत के आधार पर कार्यबिंदु तैयार करने और द्विपक्षीय सहयोग को उपयोगी बनाने की दिशा में काम करने के लिए निर्देश दिए।




Leave a Reply