-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारत के संचार उपग्रह जीसेट-17 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण
आज जीसेट-17 के सफल प्रक्षेपण के साथ ही भारत ने गत दो माह में तीसरे संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। जीसेट-17 को आज सुबह फ्रैंच गयाना स्थित कौरू के प्रक्षेपण वाहन का प्रयोग करते हुए प्रक्षेपित किया गया। 3,477 किलो के जीसेट-17 दूरसंचार उपग्रह में सी-बैंड, विस्तारित सी-बैंड और एस-बैंड के द्वारा देश को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस उपग्रह में मौसम विज्ञान संबंधी आंकड़ों और उपग्रह पर आधारित खोज और बचाव संबंधी उपकरण भी लगाए गए हैं।कर्नाटक के हासन स्थित इसरो के मुख्य नियंत्रण सुविधा (एमसीएफ) केंद्र ने प्रक्षेपण वाहन से अलग होने के तुरंत बाद जीसैट-17 का नियंत्रण और संचालन अपने हाथ में ले लिया। उपग्रह के शुरूआती संकेतों के अनुसार यह सामान्य रूप से काम कर रहा है।सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जीसेट-17 संचालन प्रयोग के लिए तैयार रहेगा।




Leave a Reply