-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत की पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत।
विश्व कप ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कल रात कोलकाता में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में भारत की यह पहली जीत है। वर्षा से बाधित मैच को 18 ओवर का कर दिया गया। भारत ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम को पांच विकेट पर 118 रन पर सीमित कर दिया। जवाब में मेजबान भारत ने 13 गेंद शेष रहते विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने शानदार 55 और युवराज सिंह ने 24 रन बनाए। कोहली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय टीम को शानदार जीत पर बधाई दी है। इससे पहले, दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान में महिलाओं के विश्व कप ट्वेंटी-20 मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के हाथों दो रन से पराजय का सामना करना पड़ा। आज पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान से और श्रीलंका का सामना वेस्टइंडीज़ से होगा। वहीं, महिला वर्ग में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज़ के बीच मैच खेला जाएगा जबकि आयरलैंड और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। उधर कुश्ती में भारत के पहलवान योगेश्वर दत्त ने कज़ाखिस्तान के अस्ताना में एशियाई ओलिम्पिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 65 किलोग्राम वर्ग की फ्री-स्टाइल कुश्ती में योगेश्वर दत्त ने चीन के कताई यीरलाम्बिएक ( katai Yeerlanbieke) को हराया।




Leave a Reply