-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह दिल का दौरा पड़ने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो गया. वह 98 वर्ष के थे. अर्जन सिंह को जब वायु सेना प्रमुख बनाया गया था तो उनकी उम्र उस वक्त महज 44 साल थी और आजादी के बाद पहली बार लड़ाई में उतरी भारतीय वायुसेना की कमान उनके ही हाथ में थी.
भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह को आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने आज दिल्ली में सेना अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। बाद में एक ट्वीट संदेश में मोदी ने कहा था कि सभी लोग भारतीय वायुसेना के मार्शल के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं और डाक्टर भी उनका उत्तम इलाज कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सिंह के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की थी। मीडिया से बातचीत में रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने आशा व्यक्त की थी कि सिंह जल्दी स्वस्थ हो जाएगें। मार्शल अर्जुन सिंह भारतीय वायुसेना के एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें पांच सितारा रैंक देकर मार्शल बनाया गया था। वे 1964 से 1969 तक वायुसेना के अध्यक्ष रहे जिन्होंने 1965 के युद्ध में वायुसेना का नेतृत्व किया। मार्शल अर्जन सिंह स्विटजरलैंड और वेटिकन में भारत के राजदूत भी रहे तथा उन्हें पद्मविभूषण से भी सम्मनित किया गया था।




Leave a Reply