-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के एक पन्ने में मध्य प्रदेश का उप चुनाव लिखा जाएगा: कमल नाथ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने 28 उपचुनाव के प्रचार थमने के बाद कहा है कि जब भी भारतीय लोकतंत्र का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें जरूर मध्य प्रदेश के उप चुनाव का एक पन्ना होगा और इसमें गद्दारों का नाम काले अक्षरों में लिखा जाएगा।
मुझे पिछले 12 घंटो से खबरें आ रही है कि इन्होंने पैसों का ,शराब का उपयोग करना शुरू कर दिया है ,किस प्रकार खुलेआम पैसा बाँटा जा रहा है ,शराब बांटी जा रही है ,किस तरह प्रशासन और पुलिस का दबाव और उपयोग किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा पीट रही है।
मैं कहना चाहता हूं कि अब इनकी सौदेबाज़ी की सरकार का अंतिम समय आ गया है।इस चुनाव में यह सिद्ध हो गया है कि जनता को महल की जरूरत नहीं है ,महल को जनता की जरूरत है। यह चुनाव सच्चाई और झूठ का है और मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर खासकर इन 28 उप चुनाव क्षेत्रों के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि वह सच्चाई पहचान कर मध्य प्रदेश की तस्वीर अपने सामने रखकर सच्चाई का साथ देंगे।मुझे ताज्जुब व दुःख है कि शिवराज जी कहते हैं कि मैंने उन्हें कमीना कहा ,ज्योतिरादित्य सिंधिया कहते कि मैंने उन्हें कुत्ता कहा ? इसका कोई प्रमाण ,कोई रिकॉर्डिंग ,कोई सबूत हो तो मुझे दे दे।मेने ऐसे शब्दों का उपयोग कभी नहीं किया।शिवराज सिंह जी ने झूठ बोलने की हद कर दी ,चुनाव के एक दिन पहले तक वह झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं।
अभी-अभी उन्होंने कहा है कि कमलनाथ पापी है ,मैंने तो पूछा कि मैंने कौन सा पाप किया , शिवराज जी जवाब में कहते हैं कि कमलनाथ ने कर्जा माफ नहीं किया जबकि उनकी सरकार ने विधानसभा में ख़ुद स्वीकारा है कि 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ है और क़र्ज़ माफ़ी का तीसरा चरण भी प्रारंभ होने जा रहा था। कहते हैं कि मेने बच्चों की पढ़ाई का पैसा रोक लिया।एक -एक बात उनकी झूठी है ,तों मुझे आश्चर्य होता है कि कितनी बेशर्मी से ये इतना झूठ बोल लेते हैं। इन्होंने कई बातें बोली है ,इनकी एक-एक बात झूठ है।




Leave a Reply