-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारतीय रेल पुरुष हॉकी टीम ने प्रथम बार एमसीसी मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट जीता
भारतीय रेल पुरुष हॉकी टीम ने 1 से 11 सितम्बर, 2016 के बीच चेन्नई में आयोजित एमसीसी मुरुगप्पा गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट 2016 को प्रथम बार जीत लिया है। टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय रेल हॉकी टीम ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन टीम को 2-1 से हरा दिया
रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने इस उपलब्धि के लिए भारतीय रेलवे हॉकी टीम को बधाई दी है। संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा एवं रेल राज्य मंत्री श्री राजेन गोहेन ने भी उनकी इस उपलब्धि की सराहना की है।
फाइनल से पहले भारतीय रेल हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की टीम को 3-2 से हराया। पूल मैचों में भारतीय रेलवे टीम ने सेना एकादश, पंजाब एंड सिंध बैंक, तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और कर्नाटक के खिलाफ मैंच खेले । सेना एकादश को 4-1 से, ओएनजीसी को 7-1 से और कर्नाटक को 8-2 से हराते हुए तीन मैच जीतने के बाद भारतीय रेलवे टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।




Leave a Reply