-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप चैम्पियन बनी, श्रीलंका को बुरी तरह हराया

एशिया क्रिकेट कप में पुरुषों की टीम के चैम्पियन बनने के बाद श्रीलंका की महिला टीम फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेटरों के हाथों धराशायी हो गईं। भारतीय महिला गेंदबाजों के आगे उनकी एक नहीं चली और वे 65 रन के स्कोर पर सिमट गए और भारतीय टीम ने मात्र 8.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर एशिया कप चैम्पियन का खिताब हासिल किया।
बांगलादेश में एशिया महिला क्रिकेट कप के फाइनल में शनिवार की रात को श्रीलंका और भारतीय टीम के बीच मुकाबला किसी मोहल्ले की क्रिकेट टीमों जैसा रहा। भारतीय टीम ने पहले श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों को बल्लेबाजी में पछाड़ते हुए सबसे छोटे स्कोर 65 पर वापस पैवेलियन भेज दिया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के किसी भी महिला क्रिकेटर को बल्ले से ज्यादा रन बनाने की छूट नहीं दी। वहीं, भारतीय बल्लेबाजों में से अकेले स्मृति मंधाना ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को हरा दिया। 25 गेंद में 51 रनोॆं की पारी खेलते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई। भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में 71 रन बनाए।
Leave a Reply