-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में अमृत महोत्सव मना
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राज्य इकाई, मध्य प्रदेश, भोपाल कार्यालय में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया | इस अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आरजे राव, कुलपति बरकतउल्ला विश्वविद्यालय उपस्थित रहे | कार्यक्रम के दौरान शुभ्रसुची सरकार, निदेशक (अतिरिक्त प्रभार उपमहानिदेशक, राज्य इकाई म.प्र.) ने विभाग की गतिविधियों से उपस्थित गणमान्य अतिथियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं विद्यार्थियों को अवगत कराया |
इस अवसर पर दो विवरणिकाओं एवं बैतूल जिले के जिला संसाधन मानचित्र का विमोचन मुख्य अथिति द्वारा किया गया | कुलपति ने अपने उद्बोधन में मानचित्रण, भूविज्ञान, खनिज, जिओटूरिस्म तथा पर्यावरण के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार रखे | कुलपति ने इस अवसर पर कार्यालय परिसर में भूवैज्ञानिक प्रदर्शिनी का भी उद्घाटन किया एवं वृक्षारोपण किया | विभाग के भूवैज्ञानिकों द्वारा विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता भी आयोजित की एवं विजाताओं को पुरुस्कृत किया | आज़ादी का अमृत महोत्सव का समापन राष्ट्रीय धरोहर स्थल साँची में विभाग के शुभ्रसुची सरकार एवं मनोज कुमार कुर्मी, निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की उपस्थिति में, साँची तथा आसपास की भूवैज्ञानिक महत्तवता को दर्शाता सूचना पटल की स्थापना के साथ किया गया | कार्यक्रम के दौरान विभाग के वी.पी. गौड़, श्री एस.एच. वानखेड़े, श्री पी. महादेवप्पा निदेशकगणों की सहभागिता रही |




Leave a Reply