भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 55.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 3 फरवरी, 2017 को 55.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 2 फरवरी, 2017 को दर्ज कीमत 55.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 3 फरवरी, 2017 को बढ़कर 3761.56 रुपये प्रति बैरल हो गई,  जबकि 2 फरवरी, 2017 को यह 3742.44 रुपये प्रति बैरल था। रूपया 3 फरवरी, 2017 को मजबूत होकर 67.38 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 2 फरवरी, 2017 को यह 67.45 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today