पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 20.6.2016 को 47.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 17.06.2016 को दर्ज दर 45.17 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक थी।
रुपये के संदर्भ में, भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 20.06.2016 को बढ़कर 3184.72 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 17.06.2016 को यह 3033.72 रुपये प्रति बैरल थी। 20.06.2016 को रुपया कमजोर होकर 67.41 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। जबकि 17.06.2016 को यह 67.17 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा नीचे तालिका में दिया गया है:-
| विवरण |
इकाई |
20 जून, 2016 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 17-06-2016) |
16–06–2016 के लिए मूल्य निर्धारण पखवाड़ा
(28 मई, 2016 -13 जून, 2016) |
| कच्चा तेल (भारतीय बास्केट) |
(डॉलर प्रति बैरल) |
47.24 (45.17) |
47.61 |
| (रुपये प्रति बैरल) |
3184.55 (3033.72) |
3191.77 |
| विनिमय दर |
(रुपये प्रति डॉलर) |
67.41 (67.17) |
67.04 |
Leave a Reply