-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारतीय पुरूष टीम ने एशिया कप शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है।
भारतीय पुरूष टीम ने एशिया कप शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है। कल आबुधाबी में अंतिम दौर की बाजी में भारत ने वियतनाम को तीन-एक से हराया। उधर चीन ने 15 अंकों के साथ महिला वर्ग का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम चौथे स्थान पर रही।
हॉकी का रुख करें तो 25वीं सुल्तान अज़लान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में आज भारत का मुकाबला विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया के इपोह में होगा। कल अपने पहले मैच में भारत ने जापान को 2-1 से हराया था। अन्य मैचों में आज न्यूज़ीलैंड का सामना कनाडा और जापान का मुकाबला मलेशिया से होगा। बात बैडमिंटन की, सायना नेहवाल और पी वी सिंधू शाह आलम में मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। दूसरे दौर में सायना का मुकाबला कोरिया की बाय योन जू से होगा। पी.वी. सिंधू का अगला मैच कोरिया की सूंग जी हियून से होगा।




Leave a Reply