भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के चार वर्ष पूरे

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार आज चार वर्ष पूरे कर रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद आज ही के दिन 2014 में श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

आयुष्मान भारत, जीएसटी, मेक इन इंडिया के तहत एफ डी आई का बढ़ना, तेज रोड़ निर्माण, स्मार्ट सिटी, गांवों में शत-प्रतिशत बिजली पहुंचाना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब पौने पांच लाख मकान बनवाना, उज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन देना और साढ़े 31 करोड़ खाते जनधन योजना के तहत खोलना सरकार की कुछ प्रमुख उपलब्धियां हैं। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, डेढ़ गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य और ई- नाम सहित कई योजनाएं काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today